उद्योगपतियों के साथ किसानों की मेहनत से चलता है देश : राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीते तीन सालों में महाराष्ट्र के 9 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं और सरकार चैन की नींद सो रही है। राहुल ने साफ कहा कि देश को जितनी जरूरत उद्योगपतियों की होती है उतनी ही किसानों की भी है। केवल उद्योपतियों के भरोसे देश नहीं चल सकता है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। राहुल मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ और परभणी जिलों का दौरा कर रहे हैं। वो सबसे पहले नांदेड़ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वो परभणी के कुछ गांवों के दौरे पर निकल गए। यही उन्होंने किसानों की एक रैली को भी संबोधित किया।
नांदेड़ को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। वहां अक्टूबर में निकाय चुनाव होने वाले हैं। राहुल इसकी तैयारी का मुआयना भी करेंगे।





Created On :   8 Sept 2017 3:03 PM IST