31 को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी, लंबे समय से कर रहे हैं विचार

Rahul is going to visit Kailash Mansarovar on August 31
31 को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी, लंबे समय से कर रहे हैं विचार
31 को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी, लंबे समय से कर रहे हैं विचार
हाईलाइट
  • 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे राहुल गांधी।
  • चीन के रास्ते करेंगे यात्रा।
  • लंबे समय से टल रही थी राहुल की यात्रा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भीषण बाढ़ की मार झेल रहे केरल के दौरे पर हैं। केरल के बाद राहुल गांधी का अगला दौरा तय हो गया है, 31 अगस्त को राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले हैं। राहुल की यह यात्रा लंबे समय से चुनावी व्यस्तताओं के कारण टल रही थी।

चीन के रास्ते करेंगे यात्रा
राहुल गांधी अपनी यह यात्रा चीन के रास्ते से करेंगे, कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा की घोषणा की थी। वहीं इस समय राहुल गांधी केरल के दौरे पर हैं, वो यहां बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं।

लंबे समय से टल रही थी राहुल की यात्रा
दरअसल राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले से ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन लगातार चुनावी व्यस्तताओं के बीच उनकी यात्रा संभव नहीं हो पाई, अब राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले हैं। 

Created On :   29 Aug 2018 9:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story