कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, जहरीली हवा से निजात

Rain decrease in pollution Delhi-NCR,Snowfall in Kashmir-Himachal
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, जहरीली हवा से निजात
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, जहरीली हवा से निजात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में जहरीली हवा झेलने के बाद राजधानी में राहत की बारिश हुई है। हल्की बूंदाबांदी से स्मॉग छंटने में मदद मिली है।  शुक्रवार रात मौसम बदला और बारिश से सर्द हवा के बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरा, जिससे दिल्ली में ठंड बढ़ गई। ठंड और बारिश ने जहरीली हवा से बहुत हद तक छुटकारा मिला है और ये पॉल्यूशन कम करने में काफी मददगार रहेगा। दिल्ली में बारिश के अलावा देश के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने करवट ली। मौसम की पहली बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है, जिसका सीधा असर दिल्ली के मौसम पर पड़ेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को जहरीली हवा से जल्द ही काफी हद तक राहत मिल जाएगी।

(दिल्ली में राहत की बारिश)

बर्फबारी से बढ़ी ठंड

 

 

 

हिमाचल में इस साल की पहली बर्फबारी शुक्रवार को हुई। बर्फबारी लाहौल-स्पीति क्षेत्र में हुई, जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया है। वहीं कश्मीर, उत्तराखंड में भी इन दिनों खूब बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसी हफ्ते ही कश्मीर में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर पीर पंजाल में जबरदस्त बर्फबार हुई, जिससे मुगल रोड को बंद करना पड़ा। वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी जोरदार स्नोफॉल देखा गया।

 

(पीर पंजाल में बर्फ से ढंकी गाड़ियां )

बर्फबारी के कारण हिमाचल के रोहतांग में हुई बर्फबारी ने रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी। इससे दिल्ली की जहरीली हवा में भी सुधार की उम्मीद जताई गई थी। 12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद ये खतरे के स्तर को पार कर गया था। हवा की गुणवत्ता को खराब करने वाले पीएम 10 का स्तर 392 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 2.5 कल 262 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के स्तर तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग ने शनिवार से कोहरे का अनुमान जताया था, लेकिन अब इस बूंदाबांदी के बाद हवा में मौजूद ये खतरा टलने की उम्मीद बढ़ गई है। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग के साथ-साथ लेह और करगिल में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार सुबह से ही कश्मीर के पीर पंजाल में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से रोड बंद कर दिए गए हैं। रास्तों से बर्फ हटाने का काम जारी है।

(जम्मू कश्मीर में जबरदस्त स्नो फॉल)

 

(बद्रीनाथ में बर्फबारी का नजारा)

 

राजदूतों ने छोड़ दी दिल्ली 

दिल्ली के पॉल्यूशन से करीब 150 देशों के राजदूत भी डर गए हैं। भारत के राजदूतों की संस्था डीन ऑफ डिप्लोमेटिक कॉर्प के अध्यक्ष फ्रैंक हैंस ने विदेश मंत्रालय में पॉल्यूशन के मुद्दे पर भारत सरकार से अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि करीब 150 देशों के राजदूत उनसे दिल्ली के पॉल्यूशन पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। पॉल्यूशन से डरकर कोस्टारिका के राजदूत बुधवार को ही भारत छोड़कर चले गए, जबकि दूसरे कई राजदूत के परिवार वाले बेंगलुरु या जयपुर जैसे शहरों में थोड़े दिन रहने के लिए चले गए हैं।

 

Created On :   18 Nov 2017 3:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story