अयोध्या में दीपोत्सव से पहले झांकियों, शोभायात्रा में दिखा रामलीला का चित्रण

Ramlila depicted in tableaux, procession before Deepotsav in Ayodhya
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले झांकियों, शोभायात्रा में दिखा रामलीला का चित्रण
अयोध्या में दीपोत्सव से पहले झांकियों, शोभायात्रा में दिखा रामलीला का चित्रण

अयोध्या, 26 अक्टूबर(आईएएनएस)। भगवान राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को तीसरा दीपोत्सव आयोजित होगा। इसके पहले यहां के साकेत महाविद्यालय से भगवान की लीला पर आधारित 11 झांकियां निकाली गईं। फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना भटनागर ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया।

रामकथा पार्क तक निकलने वाली इन झांकियों का जगह-जगह स्वागत हुआ। यह यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर अयोध्या के टेढ़ी बाजार, श्रीराम अस्पताल, श्रंगार हाट, हनुमानगढ़ी, कोतवाली, छोटी देवकाली, तुलसी उद्यान, रामकथा पार्क में समाप्त होगी।

11 झांकियों में भगवान श्री राम के जीवन का वृतांत है। भारत के अनेक प्रदेशों से आईं विभिन्न रामलीला समितियों द्वारा इन पर भगवान श्रीराम और रामायण के 11 प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया है। दीपोत्सव की शोभा बढ़ाने वाली इन झांकियों को निकालने के पीछे भगवान के चरित्र को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास माना जा रहा है। झांकी के साथ चल रहे विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा किया जा रहा नृत्य काफी मनमोहक है।

मुखौटा लगाए लगभग 500 कलाकार सड़कों के किनारे खड़े श्रद्घालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपने हावभाव और कला से आकर्षित कर रहे हैं। राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ का रथ है, जो शोभायात्रा में सबसे आगे है। एक ट्रक पर राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ के ²श्य को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें राजा दशरश यज्ञ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शोभायात्रा में एक ट्रक पर भगवान राम और रावण के युद्घ के ²श्य को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए उस ट्रक पर युद्घ के मैदान का ²श्य बनाया जा रहा है। वहीं शोभायात्रा में सबसे पीछे भगवान राम के राज दरबार का प्रसंग श्रद्घालुओं को देखने को मिलेगा। रामकथा पार्क में भगवान राम व माता जानकी का हेलीकाप्टर से आगमन होगा। इससे त्रेतायुग का अहसास होगा। इनका फिजी की संसद की डिप्टी स्पीकर वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल स्वागत करेंगे। श्री राम-सीता का राम कथा पार्क में हेलीकप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण एवं भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न होगा।

Created On :   26 Oct 2019 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story