मोदी की 'चाय पे चर्चा देने वाले शर्मा अब प्रियंका के चुनाव अभियान में सलाहकार

Robin Sharma will Advisor in Priyanka Gandhis election campaign
मोदी की 'चाय पे चर्चा देने वाले शर्मा अब प्रियंका के चुनाव अभियान में सलाहकार
मोदी की 'चाय पे चर्चा देने वाले शर्मा अब प्रियंका के चुनाव अभियान में सलाहकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं वहीं उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी भी इसके लिए एक योजना तैयार करने में लगी हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी अभियान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ऐसी टीम स्पष्ट रूप से आकार लेने लगी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और सिटीजन फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG) और इंडियन पोलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के सह संस्थापक रहे रॉबिन शर्मा अब प्रियंका गांधी के चुनावी अभियान में सलाहकार की भूमिका  के रूप में काम करेंगे। बता दें कि 2014 में मोदी के सफल चुनावी अभियान के पीछे सीएजी की अहम भूमिका मानी गई थी। 

सफल चुनावी अभियान
बता दें कि रॉबिन शर्मा ने राजनीति में सबसे पहले बीजेपी के साथ काम किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के "चाय पे चर्चा", 2015 के बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के "हर घर नीतीश, हर मन नीतीश" जैसे सफल चुनावी अभियान के पीछे रॉबिन शर्मा की भूमिका अहम थी। 

2017 में उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के चुनावी अभियान ‘खाट सभा’ की देखरेख IPAC के तहत ही की गई। हालांकि रॉबिन शर्मा पिछले महीने वह स्वतंत्र रूप से प्रिंयका गांधी के कैंपेन मैनेजर बन गए। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के चलते प्रियंका गांधी संग कई बार मीटिंग भी की। वे हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पासआउट पांडे यूपीए कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम, निर्मल भारत अभियान, आधार को कई योजना से जोड़ने जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

टीम में ये भी शामिल
इसके अलावा प्रियंका गांधी की टीम में वरद पांडे भी शामिल हैं, जो यूपीए शासन के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री रहे जयराम रमेश के स्पेशल एडवाइजर थे। वरद पांडे ने सीएजी और आईपीएसी से कुछ लोगों को अपनी टीम के लिए चुना है और ये यूपी में प्रियंका का चुनावी अभियान तैयार करने में जुटे हैं। प्रियंका ने राजस्थान के 1994 बैच के पीसीएस अधिकारी- धीरज श्रीवास्तव को भी अपनी सलाहकार टीम में रखा है। 
 

Created On :   7 March 2019 10:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story