केंद्र सरकार का ऐलान, 2020 से शुरू होगी S-400 मिसाइल की आपूर्ति

S-400 missile delivery will start from next year
केंद्र सरकार का ऐलान, 2020 से शुरू होगी S-400 मिसाइल की आपूर्ति
केंद्र सरकार का ऐलान, 2020 से शुरू होगी S-400 मिसाइल की आपूर्ति
हाईलाइट
  • भारत को S-400 मिसाइल अगले साल यानि 2020 से मिलना शुरू हो जाएगा।
  • भारत ने रूस के साथ 5 एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स की डील की है।
  • सरकार ने कहा कि सभी मिसाइलों की डिलिवरी 2023 तक पूरी हो जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच हुए S-400 मिसाइल डील पर एक अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत को यह मिसाइल अगले साल यानि 2020 से मिलना शुरू हो जाएगी। सरकार ने कहा कि सभी मिसाइलों की डिलिवरी 2023 तक पूरी हो जाएगी। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में बताया, "मिसाइलों की आपूर्ति अक्टूबर 2020 से शुरू हो जाएगी और अप्रैल 2023 तक यह पूरी होगी। S-400 मिसाइल सिस्टम से भारत को संवेदनशील इलाकों में काफी मदद मिलेगी। इससे हवाई सुरक्षा को और ताकत मिलेगी।" 

बता दें कि भारत ने रूस के साथ 5 एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स की डील की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के बाद नई दिल्ली में इस डील पर हस्ताक्षर किए गए थे। भारत ने अमेरिका की आपत्ती के बावजूद रूस से यह डील की थी। 

S-400 को रूस का सबसे एडवांस लॉन्ग रेंज सर्फेस-टु-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है। यह दुश्मन के क्रूज, एयरक्राफ्ट और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यह सिस्टम रूस के ही S-300 का अपग्रेडेड वर्जन है। 

S-400 रक्षा प्रणाली से आसमान के साथ जमीनी लक्ष्यों को भी निशाना बनाया जा सकता है। यह मिसाइल सिस्टम बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज को भी नष्ट करने में सक्षम है। इससे एक साथ 3 मिसाइलें दागी जा सकती हैं। इसके प्रत्येक चरण में 72 मिसाइलें शामिल हैं, जो 36 लक्ष्यों को भेद सकती हैं। रूस की इस उन्नत मिसाइल प्रणाली से अमेरिका के सबसे एडवांस एफ-35 जैसे कई लड़ाकू विमानों पर एक साथ हमला किया जा सकता है।

Created On :   2 Jan 2019 5:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story