लखनऊ: मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर हुई खराब, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर हुई खराब, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के बाद रविवार देर रात फिर से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुलायम सिंह को 24 घंटे के भीतर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनका परिवार अस्पताल में मौजूद रहा। इससे पहले मुलायम को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार को ही डिस्चार्ज किया गया था।

तीन दिन से भर्ती थे मुलायम सिंह यादव
मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया, मुलायम की आंतों में सूजन है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। गैस्ट्रो-सर्जन उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि, तबीयत खराब होने के बाद बुधवार को मुलायम सिंह यादव को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी। तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे मुलायम सिंह को शनिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। 

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती

वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम के स्वास्थ के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करने का आग्रह किया था। मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव ने कहा, नेता जी का स्वास्थ्य ठीक है और उनके समर्थक उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।


 

Created On :   11 May 2020 3:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story