- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Samajwadi Party president Akhilesh Yadav ready for alliance with Congress party
दैनिक भास्कर हिंदी: MP : कांग्रेस को अखिलेश का ऑफर, हमें भी साथ ले लो.. 200 सीटें जीतेगी कांग्रेस
हाईलाइट
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के दिए संकेत
- अखिलेश ने कहा,कांग्रेस बहुजन पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनाव में जाती है तो वह आसानी से 200 या इससे ज्यादा सीटें जीत सकती है।
- कांग्रेस को चुनाव से पहले ही गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निराशा हाथ लगी थी।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सियासी मैदान में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन करने पर अपने विचार व्यक्त किए है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अलिखेश यादव ने कहा,अभी चुनाव खत्म नहीं हुए हैं। हम तो कहते हैं हमे भी साथ ले लो। गोंडवाना को भी साथ ले लो। अखिलेश ने कहा, अगर कांग्रेस बहुजन पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनाव में जाती है तो वह आसानी से 200 या इससे ज्यादा सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को चुनाव से पहले ही गठबंधन को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निराशा हाथ लगी थी।
Aaj bhi chunaav khatam nahi hua hai. Hum to kehte hain aaj bhi karlo. Bahujan Samaj Party ko saath lelo, hume bhi saath lelo, Gondwana (Gondwana Ganatantra Party) ko bhi saath lelo, aur 200 se jyada sitein Congress Madhya Pradesh mein jit jaayegi: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party pic.twitter.com/B1iz3WiaQM
— ANI (@ANI) November 20, 2018
इस महीनें की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें जरूरत से ज्यादा इंतजार करवाया है। इसके बाद ही उन्होंनें राज्य में अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अखिलेश ने कहा, कांग्रेस सपा का साथ तो चाहती थी लेकिन बसपा का नहीं इस वजह से गठबंधन नहीं हो सका। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ सपा का गठबंधन है। बता दें कि पिछले साल यूपी में हुए विधानसभा में कांग्रेस-सपा गठबंधन को मिली जबरदस्त हार के बाद से सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस वोटों का विभाजन ना चाहते हुए गैर बीजेपी दलों से हाथ मिलना चाहती थी और लम्बे समय तक सपा और बसपा के साथ गठबंध की चर्चा भी रही और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आखिरी समय तक गठबंधन की बात करते रहे| इस बीच सपा और बसपा दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए और दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस को ही गठबंधन न होने के लिए जिम्मेदार बताया था। अब अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस बसपा को साथ लाने को तैयार नहीं थी इसलिए उनके साथ समझौता नहीं हो पाया|
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बीजेपी के ‘शत्रु’ ने अखिलेश की शान में पढ़े कसीदे, बोले- अखिलेश जिंदाबाद
दैनिक भास्कर हिंदी: यादव हमारे रिश्तेदार हैं तो विदेश भागने वाले भी किसी के रिश्तेदार हैं : अखिलेश यादव
दैनिक भास्कर हिंदी: एमपी चुनाव: 30 सितंबर को सपा का चुनावी शंखनाद, अखिलेश करेंगे रोड शो
दैनिक भास्कर हिंदी: मध्य प्रदेश में सपा का गोंगपा से गठबंधन, 30 को अखिलेश करेंगे चुनावी शंखनाद
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम योगी के गन्ने वाले बयान पर अखिलेश ने किया ट्वीट, कहा- 2019 में मिलेगा जवाब