- IPL 2021: शाहबाज ने पलट दी बाजी, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स को हराया
- जम्मू-कश्मीर : इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर का कारिंदा आकिब बशीर गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 58,952 नए कोरोना संक्रमित मिले, 278 की मौत हुई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,720 नए मामले, 51 मरीजों की जान गई
'निकम्मा' कहां गायब था? संजय निरुपम ने कसा कांग्रेस नेता पर तंज

हाईलाइट
- संजय निरुपम ने साधा कांग्रेस नेता पर निशाना
- ट्विट कर कहा, राहुल की रैली में कहा था निकम्मा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राहुल गांधी की रविवार को महाराष्ट्र में रैली के एक दिन बाद कांग्रेस से खफा चल रहे नेता संजय निरुपम ने मुंबई कांग्रेस के एक नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैली में 'निकम्मा' कहां था। संजय ने पिछले हफ्ते मुंबई में हुई राहुल की रैली में शामिल नहीं होने के सवाल पर कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए ट्वीट कर यह बात कही है।
निरुपम ने ट्वीट कर लिखा कि, राहुल की मुंबई में रैली के दौरान मेरे नहीं होने पर अफवाहें फैलाई जा रही है। बेमतलब का संदेह किया जा रहा है। मैं जरूरी पारिवारिक समारोह के कारण पूरे दिन व्यस्त था। इसकी जानकारी राहुल गांधी को पहले से थी। वह मेरे नेता हैं और हमेशा रहेंगे लेकिन 'निकम्मा' क्यों गैर हाजिर था।
Speculations & suspicions about my absence in RG’s Mumbai rallies are meaningless.
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 14, 2019
Due to an important family function I was very busy whole day,rather till late night.
Had informed him in advance.
He is my leader & he will be always the same for me.
But why was Nikamma absent ?
हालांकि संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में किसी कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिखा है। लेकिन कई यूजर्स ने नीचे लिखा है कि उन्होंने निकम्मा मिलिंद देवड़ा को कहा है। बता दें कि संजय निरुपम पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारों पर सवाल खड़े किए थे। संजय ने कहा था, मैं पार्टी नहीं छोड़ना चाहता हूं, लेकिन कांग्रेस में ऐसा ही चलता रहा तो लंबे समय तक नहीं रह सकता। उन्होंने कहा, कांग्रेस के अंदर सिस्टमैटिक फॉल्ट हो गया है। इसे जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो पार्टी और बर्बाद हो जाएगी।