उप्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार

Scattered rain at some places in Uttar Pradesh
उप्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार
उप्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार

लखनऊ ,1 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके में हो रही बूंदाबांदी से तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ अन्य जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। इसबीच मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जा रही ट्रफ रेखा धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। इस कारण कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार बन रहे हैं।

मंगलवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 22 डिग्री, फैजाबाद का 22 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और बरेली का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य के मुकाबले सात डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Created On :   1 Oct 2019 6:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story