शिवसेना ने मोदी को फ्रांस तो राहुल को बताया क्रोएशिया

शिवसेना ने मोदी को फ्रांस तो राहुल को बताया क्रोएशिया
हाईलाइट
  • मोदी को फ्रांस तो राहुल को क्रोएशिया बताया।
  • शिवसेना ने की राहुल गांधी के भाषण की तारीफ।
  • सासंद संजय राउत ने की तारीफ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के समय दिए गए राहुल गांधी के भाषण की शिवसेना ने तारीफ की है। शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की तरह खेल जीत लिया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्रोएशिया की तरह हारकर भी सबका दिल जीत लिया। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि राहुल के भाषण की हर जगह चर्चा हो रही है। उनका नया अवतार सदन में सभी ने देखा। इसके लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए।

 

बहुमत तो नरसिम्हा राव ने भी हासिल किया था
राउत ने कहा फीफा फाइनल हारने वाले क्रोएशिया की ही सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शानदार मैच खेलते हैं, लेकिन यदि बांग्लादेश से हार जाते हैं तो चर्चा बांग्लादेश की होती है। राउत ने कहा कि बहुमत तो नरसिम्हा राव ने भी हासिल किया था, जबकि उनके पास आंकड़े नहीं थे। भाजपा के पास तो आंकड़े भी हैं।

 

इसलिए शिवसेना ने किया क्रोएशिया का जिक्र
रूस में हुए फीफा फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था। फ्रांस 1998 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना था। क्रोएशिया वर्ल्ड कप जीतने ने सिर्फ एक कदम दूर रह गया था। क्रोएशिया ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था। 46 लाख की जनसंख्या वाली क्रोएशिया की टीम ने मैच हारकर भी फैंस का दिल जीत लिया था।

Created On :   21 July 2018 8:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story