दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना देश, नाम रखा 'कैलासा'

Swami nithyananda established his own country kailaasa issue flag and passport
दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना देश, नाम रखा 'कैलासा'
दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना देश, नाम रखा 'कैलासा'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी स्वामी नित्यानंद देश छोड़कर फरार चल रहा है। 20 नवंबर को नित्यानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब भगोड़े नित्यानंद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नित्यानंद ने अपना खुद का एक देश बना लिया है। उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैको के पास एक द्वीप पर अपना देश बनाया है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नित्यानंद ने अपने देश का नाम "कैलासा" रखा है। इसके लिए उसने एक वेबसाइट भी बनाई है। वेबसाइट पर दावा किया गया है कि कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे उन हिंदूओं ने बसाना है जिन्होंने अपना अधिकार खो दिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार नित्यानंद ने अमेरिका की एक कानूनी सलाहकार कंपनी की सहायता से अपने देश को मान्यता देने की अपील की है। नित्यानंद ने के देश कैलासा के दो पासपोर्ट हैं एक सुनहरे रंग और दूसरा लाल रंग का है। उसने अपने देश का झंडा भी बना लिया है। जो कि मैरून रंग का है, जिसपर तो प्रतीक है एक सिंहसन पर नित्यानंद और दूसरा एक नंदी है। 

बता दें कर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर बच्चों का अपहरण करने का आरोप है। 
 

Created On :   4 Dec 2019 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story