तमिलनाडु: विरुधु नगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत, 11 घायल

तमिलनाडु: विरुधु नगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत, 11 घायल
हाईलाइट
  • 11 घायल मजदूरों में से 3 की हालत अब भी नाजुक
  • पटाखे बनाने के लिए केमिकल का मिश्रण बनाते वक्त हुआ विस्फोट

डिजिटल डेस्क, चैन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शुक्रवार शाम को पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट ही सूचना मिली है। हादसे में 5 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार कि लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक सत्तूर के पास सिपीपराई में स्थित फैक्ट्री में शेड के नीचे 30 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मजदूर पटाखे बनाने के लिए केमिकल का मिश्रण तैयार कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे 3 गोदाम और शेड जलकर खाक हो गए। 3 मजदूर आग में गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

Created On :   20 March 2020 11:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story