तमिलनाडु की ‘अनुकृति वास’ के सिर सजा ‘मिस इंडिया 2018’ का ताज

तमिलनाडु की ‘अनुकृति वास’ के सिर सजा ‘मिस इंडिया 2018’ का ताज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फेमिना मिस इंडिया 2018 का ताज तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास के सिर सजा है। अनुकृति 29 प्रतियोगियों को हराकर इस कॉन्टेस्ट की विजेता बनी हैं। मुंबई में हुए इस कॉन्टेस्ट में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप रहीं जबकि आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव सेंकड रनर- अप रहीं। 

 

 

 

मानुषी छिल्लर ने पहनाया अनुकृति वास को ताज


टॉप 5 में पहुंचने वाली कंटेस्टेंट में दिल्ली की रहने वाली गायत्री भारद्वाज और झारखंड की रहने वाली स्टेफी पटेल शामिल हैं। इस इवेंट के जज पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, एक्टर बॉबी देओल, कुणाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। इनके अलावा 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर भी मौजूद थीं। मानुषी छिल्लर ने ही अनुकृति वास को ताज पहनाया है।

 

 

 

मुंबई में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन


मंगलवार की रात मुंबई के NSEI, डोम, वर्ली में देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता Fbb कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से चुन कर आईं खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को हराकर तमिलनाडु की अनुकृति वास ने एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। 

 

 

 

 

बॉलीवुड स्टार्स ने लगाया चार चांद

करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया है। वहीं माधुरी दीक्षित, जैकलीन फर्नांडिस और करीना कपूर खान ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से इस समारोह में चार चांद लगा दिए। 

 

 

 

मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनुकृति

तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। अपनी मां के सपने को साकार करने के लिए अनुकृति फ्रेंच भाषा में BA कर रही हैं। अनुकृति वास का पालन-पोषण उनकी मां ने ही किया है। अनुकृति को बाइक चलाना बेहद पसंद है और वो भविष्‍य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। अनुकृति वास अब मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

 

Created On :   20 Jun 2018 2:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story