मप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

Temperature drops to
मप्र में बारिश से तापमान में गिरावट
मप्र में बारिश से तापमान में गिरावट
हाईलाइट
  • वहीं
  • मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है
  • मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुए मानसून के चलते बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है
भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुए मानसून के चलते बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।

राज्य की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है और रुक-रुक कर बौछारें पड़ रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश हुई। बैतूल में 61.6 मिलीमीटर, भोपाल में 120.9 मिलीमीटर, होशंगाबाद में 106.2 मिली मीटर, शशाजापुर में 17.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश हो सकती है।

राज्य में मानसूनी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.2, ग्वालियर का 25.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

-- आईएएनएस

Created On :   28 July 2019 6:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story