लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण आज, 15 राज्यों की 117 सीटों पर होगा मतदान

Third phase of lok sabha elections 2019 Today, live updates from 15 states
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण आज, 15 राज्यों की 117 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण आज, 15 राज्यों की 117 सीटों पर होगा मतदान
हाईलाइट
  • गांधीनगर से अमित शाह और वायनाड से राहुल गांधी मैदान में
  • छढ़
  • गुजरात
  • गोवा
  • केरल
  • कर्नाटक
  • असम
  • दमन दीव और नगर हवेली की सभी सीटों पर वोटिंग आज पूरी
  • तीसरे चरण में बीजेपी और कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दाव पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के तहत मंगलवार को 117 सीटों पर मतदान होगा, जिसके बाद छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, केरल, कर्नाटक, असम, दमन दीव और नगर हवेली की सभी लोकसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो जाएगी।

तीसरे चरण में खासबात यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रमुखों की परीक्षा इस चुनाव में ही है। भाजपा प्रमुख अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, वो गांधीनगर से मैदान में है, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। देश में कुल 7 चरणों में मतदान होना है।

पंद्रह राज्यों की इन 117 सीटों में से 2014 के चुनाव में भाजपा 62 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी, उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती इन सीटों को बचा पाने की होगी,  कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 6 पर बीजद, 7 पर माकपा, 4 पर एनसीपी, 3 पर सपा, 2 पर शिवसेना, 2 पर आरजेडी, 2 पर एआईयूडीएफ, 2 पर आईयूएमएल,1 पर एलजेपी, 1 पर पीडीपी, 1 पर आरएसपी, केर कांग्रेस-एम (1), भाकपा 1, स्वाभिमानी पक्ष 1, तृणमूल कांग्रेस 1 और 3 निर्दलीय ने जीत हासिल की थी।

 

 

 

 

 

Created On :   22 April 2019 7:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story