ट्रम्प और किम जोंग की मुलाकात पर बनी ये खूबसूरत कलाकृति

ट्रम्प और किम जोंग की मुलाकात पर बनी ये खूबसूरत कलाकृति
हाईलाइट
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग-उन की सिंगापुर में हुई मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं।
  • देश-दुनिया में घट रहे कई मुद्दों पर रेत से कलाकृतियां बनाने वाले सुदर्शन पटनायक ने भी इस मुलाकात को पुरी के समुद्र तट की रेत पर उकेरा है।
  • सुदर्शन पटनायक ने दोनों देशों को शांति का संदेश देने के लिए ओडिशा के पुरी में ट्रम्प और किम जोंग की रेत पर छवि बनाकर अमेर


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग-उन की सिंगापुर में हुई मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। पूरे विश्व के मीडिया में इस ऐतिहासिक मुलाकात को बेहद तवज्जो दी जा रही है। देश-दुनिया में घट रहे कई मुद्दों पर रेत से कलाकृतियां बनाने वाले सुदर्शन पटनायक ने भी इस मुलाकात को पुरी के समुद्र तट की रेत पर उकेरा है। सुदर्शन पटनायक ने दोनों देशों को शांति का संदेश देने के लिए ओडिशा के पुरी में ट्रम्प और किम जोंग की रेत पर छवि बनाकर अमेरिका-उत्तरी कोरिया शिखर सम्मेलन की सराहना की है। दोनों नेताओं के चेहरे बनाने में लगभग चार टन रेत का इस्तेमाल किया गया है। पटनायक ने कहा कि उन्हें आशा है कि इस बैठक के नतीजे अच्छे होंगे और ये मुलाकात पूरी दुनिया में शांति का संदेश देगी।

 

Related image

 

आसान नहीं रहा कलाकार बनने का सफर 

रेत से चेहरे बनाने की कला को नए आयाम देने वाले सुदर्शन पटनायक का जन्म 15 अप्रैल 1977 को ओडिशा के पुरी शहर में हुआ था। वो अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनका बचपन मुश्किलों से भरा हुआ था। पटनायक ने बचपन से ही खुद को सैंड आर्ट के प्रति समर्पित कर दिया था। रेत पर आकृतियां बनाने की उनकी ये कला देखते ही देखते दुनिया भर में मशहूर हो गई। साल 2014 में सुदर्शन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

 

Image result for sand art sudarshan

 

अपनी इस कला से जीते कई सारे पुरस्कार 

सुदर्शन ने दुनिया भर में 50 से ज्यादा इंटरनेशनल अवार्ड्स जीते हैं। इतना ही नहीं सुदर्शन ने लगभग 27 चैम्पियनशिप जीतकर देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। साल 2013 के दौरान उन्होंने रूस में हुई 12 वीं अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया और सेंट पीटर्सबर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 

 

Image result for sand art sudarshan

 

कई मुद्दों को अपनी कला से दी आवाज   

उन्होंने सात साल की उम्र से रेत पर छवियां बनानी शुरू कर दी थी। उन्होंनें बचपन से ही सैकड़ों कलाकृतियां तैयार की है। सुदर्शन ने भारत में गोल्डन सैंड आर्ट संस्थान" की स्थापना की, जो भारत का अपनी तरह का सबसे पहला संस्थान है। वो कई मुद्दों पर रेत से कलाकृतियां बनाते हैं जैसे पर्यावरण संकट, त्यौहार और राष्ट्रीय अखंडता। सुदर्शन नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं।

 

Related image

इस तरह से मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान 

उनकी इस कला को दुनिया भर में पहचान तब मिली जब उन्होंने रेत की मदद से ब्लैक ताजमहल तैयार किया था। सुदर्शन ने अपने रचनात्मक डिजाइनों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

Created On :   12 Jun 2018 9:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story