- कृषि कानूनों पर किसानों का 58वें दिन भी प्रदर्शन जारी है, ऐसे में किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है।
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जाएगी।
- सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 60 अंक नीचे
- नर्मदा नदी में गंदे पानी और मैला का मिलना चिंताजनक : केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान, 3 फरवरी से होंगे इम्तिहान
B'day: प्रियंका गांधी हुई 49 की, 13 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा से हुई थी पहली मुलाकात
हाईलाइट
- सभी कांग्रेस नेताओं ने दी प्रियंका गांधी को बधाई
- 13 साल की उम्र में हुई थी रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात
- 18 फरवरी, साल 1997 को हुई दोनों की शादी
डिजिटल डेस्क,दिल्ली। प्रियंका गांधी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 जनवरी 1972 में प्रियंका का जन्म भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक गांधी परिवार में हुआ था और महज़ 13 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा से उनकी पहली मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला,जिसके बाद 18 फरवरी, साल 1997 में इनकी शादी हुई। प्रियंका गांधी की तुलना अक्सर उनकी दादी इंदिरा गांधी के साथ की जाती हैं।
2019 लोकसभा चुनाव से प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी दी गई और वो सक्रिय राजनीति में आईं, जिसके बाद उन्होंने हर मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा और उनकी गलतियों को गिनाते हुए अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। आज जन्मदिन के खास मौके पर प्रियंका को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कांग्रेस के अन्य नेता लगातार ट्विटर पर बधाई दे रहे हैं।
कैसे हुई रॉबर्ट वाड्रा से शादी
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच प्यार हुआ और ये रिश्ता शादी में बदल गया। बता दें कि, 13 साल की उम्र में दोनो की मुलाकात पहली बार हुई थी और रॉबर्ट ने प्रियंका से उनकी सादगी के कारण बात करना शुरू किया और फिर मुलाकातों के जरिए दोनो एक-दूसरे के करीब आने लगे, लेकिन वाड्रा नहीं चाहते थे कि उनके और प्रियंका के रिश्ते के बारे में किसी को कुछ भी पता चलें क्योंकि रॉबर्ट को ऐसा लगता था कि, बाहरी लोग इस रिश्ते को लेकर गलत समझेंगे। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने बताया कि, जब वो ब्रिटिश स्कूल में पढ़ रहे थे तब उन्हें महसूस हुआ कि प्रियंका गांधी उन्हें पसंद करती हैं। इसके बाद हम दोनों ने बात करनी शुरू की और दोनों करीब आ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब प्रियंका और रॉबर्ट ने अपने रिश्तें की बात अपने परिवार वालों के सामने रखी तो, रॉबर्ट के पिता और गांधी परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन प्रियंका की जिद के कारण बाद में उन्हें राजी होना पड़ा। जिसके बाद 18 फरवरी, साल 1997 को दोनों की शादी हुई। दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। 29 अगस्त 2000 को प्रियंका ने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम रेहान (बेटा) है। वहीं, 24 जून 2002 को प्रियंका के दूसरे बच्चे मिराया (बेटी) का जन्म हुआ।
प्रियंका का बचपन
प्रियंका गांधी के बचपन का कुछ समय अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के साये में बिता,लेकिन दोनों के इस दुनिया से जाने के बाद उनके सिर पर सिर्फ मां सोनिया गांधी का ही हाथ रहा। बता दें कि,प्रियंका गांधी की स्कूली शिक्षा दिल्ली के प्रसिद्ध मॉडर्न स्कूल से हुई। साल 1984 में दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रियंका गांधी ने घर पर रहकर ही पढ़ाई पूरी की। प्रियंका ने जीजस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया हैं। प्रियंका गांधी को शुरू से ही बौद्ध धर्म में बेहद रुचि थी, जिसकी वजह से उन्होंने साल 2010 में बौद्धिस्ट स्टडीज में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की।
प्रियंका गॉंधी जी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #PriyankaGandhiVadra
— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 12, 2021
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।