लोकसभा की कार्यवाही 25 जुलाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित, महंगाई के खिलाफ विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन

मानसून सत्र लाइव अपडेट लोकसभा की कार्यवाही 25 जुलाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित, महंगाई के खिलाफ विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही तीन दिन तक स्थगित की गई, निम्न सदन की कार्यवाही 25 जुलाई दोपहर दो बजे के बाद शुरू होगी।

 लोकसभा की कार्यवाही  दो बजे तक स्थगित हुई, इससे पहले कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित हुई थी।  

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, ये साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी को देश के कानून और संविधान में भरोसा नहीं है,कांग्रेस ने बढ़ते दामों पर चर्चा करने को कहा, हमने कहा कि निर्मला जी के आते ही स्पीकर, चेयरमैन जब तय करेंगे तो हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। फिर भी कल सोनिया जी से ED पूछताछ कर रही थी तब इन लोगों ने पूरे दिन सदन को चलने नहीं दिया

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हम रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं पर बढ़ते GST पर चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन सरकार हमें ये करने नहीं दे रही है। वे गुमराह कर रहे हैं और अलग बयान दे रहे हैं कि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं है। ये सत्य नहीं है वे लोग झूठ बोल रहे हैं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल मौजूद रहें। 

संसद में महंगाई के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसदों समेत विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

Created On :   22 July 2022 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story