पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में तृणमूल सदस्य की गोली मारकर हत्या
By - IANS News |6 Aug 2019 5:19 AM GMT
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में तृणमूल सदस्य की गोली मारकर हत्या
हाईलाइट
- मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी। कांदी थाने के एक अधिकारी ने बताया, तृणमूल कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य 40 वर्षीय जहांगीर शेख को सोमवार को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि उन्हें हत्या की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, हत्या किसी राजनीतिक झड़प के कारण हुई या उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी, इसकी जांच की जा रही है।
Created On :   6 Aug 2019 9:31 AM GMT
Tags
Next Story