खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने लिया हिरासत में, राज्य में हुई इंटरनेट सेवा ठप

Khalistani supporter Amritpal Singh arrested by Punjab Police, internet service suspended in the state
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने लिया हिरासत में, राज्य में हुई इंटरनेट सेवा ठप
शिकंजे में अमृतपाल खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने लिया हिरासत में, राज्य में हुई इंटरनेट सेवा ठप
हाईलाइट
  • गिरफ्तार हुआ खालिस्तानी समर्थक

डिजिटल डेस्क, चणडीगढ़। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसे पकड़ने की मांग कई दिनों से की जा रही थी। खबरों की मानें तो, इसको पंजाब के नकोदर और इसके बाकी 6 साथियों को मोगा से हिरासत में लिया गया है। इस पर आरोप है कि यह पंजाब को एक खालिस्तानी देश बनाना चाहता है। हाल ही में अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जैसी हालत करने की बात कहकर सुर्खियों में आया था।

वहीं इस पूरे मामले पर पंजाब पुलिस ने एक बयान जारी किया है। अपने बयान में पुलिस ने पंजाब को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जबकि इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से संपर्क बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा है। ताकि किसी अप्रिय घटना घटने से पहले ही स्थिति को संभाला जा सके।

सुर्खियों में क्यों रहा था अमृतपाल सिंह

पिछले दिनों ही वारिस पंजाब डे के चीफ अमृतपाल सिंह ने कहा था कि वो अपने आप को भारत के नागरिक नहीं मानता। जिसके बाद से खूब बवाल मचा और इस पूरे मामले पर पूर्व राजनयिक और सुनहरा पंजाब पार्टी के मुखिया केसी सिंह ने अमृतपाल सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि अगर वो अपने आप को भारत का नागरिक नहीं मानते तो विदेश चले जाएं। इसके अलावा भारत सरकार से आग्रह किया था कि अमृतपाल सिंह को विदेशी नागरिक के रूप में नजरबंद कर देना चाहिए क्योंकि वो एक खालिस्तानी समर्थक है।

Created On :   18 March 2023 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story