- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Twenty five million rupees gold worth 20 years
दैनिक भास्कर हिंदी: 20 साल का भरोसा तोड़ ले गए पौने 2 करोड़ का सोना

हाईलाइट
- 20 साल का भरोसा तोड़ ले गए पौने 2 करोड़ का सोना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले सुनार दंपति को कारीगरों पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। 20 साल में जीते विश्वास को कारीगरों ने चंद लम्हों में खो दिया और करीब 1 करोड़ 80 लाख का सोना लेकर भाग गए। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गायब किए गए सोने का अनुमानित वजन 5 किलोग्राम बताया जाता है।
घटना के बारे में पीड़ित दंपति ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित दंपति का नाम तिलकराज और रीता लूथरा है। लूथरा दंपति मध्य दिल्ली जिले के रैगरपुरा (करोलबाग) इलाके में रहने वाले कारीगरों से सोने के जेवरात करीब 20 साल से बनवा रहे थे। सुनार दंपति का सोने के जेवरात का रोहणी इलाके में कारोबार है।
घटनाक्रम के मुताबिक, हर बार की तरह लूथरा दंपति ने करीब पांच किलो सोना जेवरात बनाने के लिए चारों पुराने कारीगरों को सौंपा था। 27 अक्टूबर यानी दिवाली वाले दिन ये जेवरात दंपति को मिलने थे। लूथरा दंपति एक और व्यापारी अर्पित गुप्ता के साथ जब जेवर लेने गया तो चारों कारीगर मौके से गायब थे और सबके मोबाइल भी बंद मिले।
फरार हुए कारीगरों के रिश्तेदारों ने भी कोई खास जानकारी नहीं दी। कुछ रिश्तेदार तो घरों से ही गायब मिले। अंतत: परेशान होकर इस मामले में बुधवार को पीड़ितों ने करोलबाग पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले से पहले संघ ने बनाई अग्रिम रणनीति
दैनिक भास्कर हिंदी: स्मृति ईरानी का प्रियंका पर वार, बोलीं-ट्विटर से कटाक्ष करना आसान
दैनिक भास्कर हिंदी: INX केस: दिल्ली HC ने AIIMS को दिया मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्देश
दैनिक भास्कर हिंदी: कई देश चाह रहे भाजपा को जानना, अब सिंगापुर ने नेताओं को बुलाया
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा ने सरदार पटेल पर ट्वीट नहीं करने पर राहुल गांधी को घेरा