ट्विटर का सफाई अभियान: मोदी के 3 लाख तो ट्रंप के 1 लाख फॉलोअर्स गायब

Twitter Cleanup Campaign: Modis 3 lack, Trumps 1 lack followers ‘missing’
ट्विटर का सफाई अभियान: मोदी के 3 लाख तो ट्रंप के 1 लाख फॉलोअर्स गायब
ट्विटर का सफाई अभियान: मोदी के 3 लाख तो ट्रंप के 1 लाख फॉलोअर्स गायब
हाईलाइट
  • अब तक सात करोड़ फेक अकाउंट बंद कर चुका है ट्विटर
  • कई दिग्गज नेताओं को उठाना पड़ा ट्विटर के सफाई अभियान का खामियाजा
  • राहुल गांधी
  • अरविंद केजरीवाल और सुषमा स्वराज के फॉलोअर्स भी घटे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विटर के फेक अकाउंट बंद करने का असर दुनियाभर के नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या पर भी पड़ा है। ट्विटर के सफाई अभियान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन लाख फॉलोअर्स कम हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ा और उनके एक लाख फॉलोअर्स भी कम हो गए हैं। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने फर्जी अकाउंट बंद करने का अभियान चलाया है, जिसमें अब तक सात करोड़ फर्जी अकाउंट बंद किए गए हैं।

ट्विटर की इस कार्रवाई से राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सुषमा स्वराज के फॉलोअर्स की संख्या में भी कमी आई है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 करोड़ 34 लाख फॉलोअर्स थे। ट्विटर के फेक अकाउंट बंद करने के बाद अब उनके 4 करोड़ 31 लाख फॉलोअर्स ही बचे हैं।

केजरीवाल के 92 हजार फॉलोअर्स गायब
इसका खामियाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उठाना पड़ा है। केजरीवाल के 92 हजार फॉलोअर्स ट्विटर से गायब हो गए हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 74 हजार और राहुल गांधी के 20 हजार फॉलोअर्स कम हुए हैं। पहले राहुल गांधी के 72 लाख 40 हजार फॉलोअर्स थे, जो अब घटकर 72 लाख 20 हजार हो गए हैं।

सबसे ज्यादा ओबामा के फॉलोअर घटे
इसका असर सिर्फ भारतीय नेताओं पर ही नहीं पड़ा है। ट्विटर के सफाई अभियान का सबसे बड़ा खामियाजा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को उठाना पड़ा है। पहले ओबामा के 10.4 करोड़ फॉलोअर थे, जिसमें से चार लाख कम हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5.34 करोड़ फॉलोअर्स में से एक लाख गायब हो गए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने अपने प्लेटफार्म को साफ-सुथरा बनाने के लिए यह कदम उठाया है। कंपनी के अनुसार उसके इस कदम से छह प्रतिशत अकाउंट प्रभावित हो सकते हैं।

33.6 करोड़ लोग करते हैं लॉग इन
ट्विटर पर हर महीने 33.6 करोड़ लोग लॉग इन करते हैं, इसमें कई प्रोफाइल महीने में एक बार भी सक्रिय नहीं थे। कंपनी ने बताया कि कई लोकप्रिय अकाउंट में अगले एक हफ्ते में फॉलोअर्स की संख्या में और कमी आ सकती है। स्पेम, ट्रोलिंग और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण ट्विटर को यह कदम उठाना पड़ा है।

Created On :   14 July 2018 6:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story