पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, सेना के दो जवानों की मौत, पांच घायल

Two Army jawans killed, five injured in bridging exercise at CME pune
पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, सेना के दो जवानों की मौत, पांच घायल
पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, सेना के दो जवानों की मौत, पांच घायल

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे में कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) के परिसर में चल रहे अभ्यास के दौरान भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई। पांच जवान घायल भी हुए है। ये हादसा सस्पेंशन ब्रिज का एक हिस्सा गिरने के चलते हुआ।

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि घटना गुरुवार को हुई जब एक यूनिट एक मोबाइल पुल पर प्रशिक्षण ले रही थी। इसका उपयोग कठिन इलाकों में बाधाओं को मापने के लिए किया जाता है। इस दुर्घटना में सात जवानों को गंभीर चोटें आई थीं, जिनमें से दो ने बाद में दम तोड़ दिया। पांच घायलों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर भी शामिल है।

सीएमई भारतीय सेना के इंजीनियरों का एक प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान है। इस संस्थान में इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में आर्मी, अन्य रक्षा निकायों और मैत्रीपूर्ण विदेशी देशों के अधिकारियों और जवानों को प्रशिक्षित किया जाता है। 

 

 

 

Created On :   26 Dec 2019 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story