LOC पर PAK की फायरिंग, 2 जवान शहीद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
LOC पर PAK की फायरिंग, 2 जवान शहीद

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। LoC से सटे केरन सेक्टर में यह फायरिंग हुई है। बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाक सैनिकों ने भारतीय गश्ती दल को निशाना बनाया है।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय जवान जब LoC पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी अचानक पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पार से यह फायरिंग की है या भारतीय सीमा में घुसकर उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया है।

 

 

Created On :   12 July 2017 5:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story