- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Uma Bharti attacked on congress over Gandhi surname said only Modi following Mahatma Gandhi footsteps
दैनिक भास्कर हिंदी: 'गांधी' शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है- उमा भारती
हाईलाइट
- 'गांधी' सरनेम को लेकर उमा भारती ने कांग्रेस पर बोला हमला।
- सम्मान पाने के लिए फिरोज ने अपने नाम में जोड़ा गांधी।
- फिरोज गांधी के जवाहर लाल नेहरू से अच्छे संबंध नहीं थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने 'गांधी' सरनेम को लेकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोला है। उमा भारती का कहना है कि, फिरोज गांधी के जवाहर लाल नेहरू से अच्छे संबंध नहीं थे। उन्हें गांधी सरनेम के इस्तेमाल का भी अधिकार नहीं है। उन्होंने सिर्फ पीएम मोदी को महात्मा गांधी का सच्चा अनुयायी बताया है।
सिर्फ पीएम मोदी बापू के नक्शेकदम पर चल रहे- उमा
उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'गांधी' शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का भी अधिकार नहीं है, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। उमा भारती ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, एक मोदी जी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।
Uma Bharti,BJP: Word 'Gandhi' is not from Mahatma Gandhi but Feroze Gandhi...Feroze was not on good terms with JL Nehru, they don't even have right to use this surname but they thought this name will get them respect. Modi ji is the one following Mahatma Gandhi's footsteps.(30.4) pic.twitter.com/wuwyURPh52
— ANI (@ANI) May 1, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले उमा भारती ने प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उमा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चोर की पत्नी कहा था। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था, जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे, चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से उनको देखेगा।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: साध्वी प्रज्ञा से तुलना पर बोलीं उमा भारती- वो महान संत, मैं मूर्ख प्राणी
दैनिक भास्कर हिंदी: उमा भारती का विवादित बयान, कहा- प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं
दैनिक भास्कर हिंदी: भोपाल की जनता दिग्विजय को हराने के लिए बेताब, मैंने 2003 में निभाई अपनी जिम्मेदारी: उमा भारती
दैनिक भास्कर हिंदी: दिग्गजों के कारण भाजपा ने रोकी भोपाल-इंदौर सीट, कैलाश, शिवराज और उमा के नाम
दैनिक भास्कर हिंदी: उमा भारती बनींं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोलीं...2024 में लड़ूंगी चुनाव