- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- UP: By-election results aroused hope in Congress
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : उपचुनाव परिणामों ने कांग्रेस में जगाई आस

हाईलाइट
- उप्र : उपचुनाव परिणामों ने कांग्रेस में जगाई आस
लखनऊ, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रदेश में कांग्रेस भले ही उपचुनाव में एक भी सीट न हासिल कर सकी हो लेकिन अकेले लड़ने वाली कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इस परिणाम से पार्टी में एक आस जगी है।
सहारनपुर की गंगोह सीट और कानपुर गोविन्द नगर में पार्टी का संघर्ष कांग्रेस को मजबूत बनाता दिखा है। गगोह सीट पर विजेता पार्टी भाजपा को 30.41 प्रतिशत वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 28 प्रतिशत वोट मिले जो 2017 में मिले वोट से पांच प्रतिशत ज्यादा है। इसी प्रकार गोविन्द नगर विधानसभा में कांग्रेस को 32.43 प्रतिशत वोट मिले। जबकि 2017 के चुनाव में उसे 22.02 प्रतिशत मत मिले थे। यहां कांग्रेस के मत प्रतिशत में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 6.25 फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रियंका गांधी को मिले प्रभार के बाद से पार्टी में जान सी आ गई है। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलनों और विरोध प्रदर्शन का बखूबी सहारा लिया और इससे जनसंपर्क बढ़ाने में उसे अच्छी सफलता मिली। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की सक्रियता की बदौलत कांग्रेस ने 11.49 फीसदी वोट पाया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत बढ़ाने वाली पार्टी बनी है।
राजनीतिज्ञ विश्लेषकों की मानें तो प्रियंका के चुनाव प्रचार में जाए बिना ऐसे परिणाम आए हैं। अगर प्रियंका और नई टीम थोड़ी ताकत से लड़ती तो परिणाम कुछ और होते। यह बात इसीलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि लंबे समय से कांग्रेस का प्रदेश में संगठनात्मक ढांचा न के बराबर है। फिर अच्छे प्रतिशत आने से पार्टी के अन्दर नई आस जग गई है। कांग्रेस भले ही एक भी सीट पर जीत न दर्ज कर सकी हो। इस तरह की विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का प्रदर्शन सियासी स्थिति में बदलाव लाने का संकेत जरूर दे रहा है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: बीजेपी के साथ निर्दलीय गोपाल कांडा, बोले- मेरी रगों में बहता है RSS का खून
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार उपचुनाव के बाद विधानसभा की तस्वीर बदली
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
दैनिक भास्कर हिंदी: उमा भारती ने गोपाल कांडा के समर्थन पर उठाए सवाल
दैनिक भास्कर हिंदी: लोकसभा के मुकाबले विधानसभा चुनाव में एनडीए का वोट प्रतिशत घटा