उप्र : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

UP: gang rape of teenager, accused absconding
उप्र : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
उप्र : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
हाईलाइट
  • उप्र : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
  • आरोपी फरार

बांदा, 16 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई एक 15 साल की लड़की के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।

घटना में नामजद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। चिल्ला थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय सिंह ने सोमवार को कहा, रविवार दोपहर एक 15 साल की किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर लगे सरकारी हैंडपंप में पानी भरने गई थी, तभी गांव का एक युवक उसे जबरन घसीटकर बगल के खंडहरनुमा सूने मकान में ले गया। वहां उसके दो अन्य साथी पहले से छिपे थे। सभी ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।

उन्होंने कहा, काफी देर बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी लड़की ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, तब उसके परिजनों ने थाने में गांव के बबलू यादव (20), अमित यादव (23) और विक्रम यादव (21) के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

एसएचओ ने कहा, पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Created On :   16 March 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story