- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- UP: Ramlila went to see a minor and raped
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : रामलीला देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म

हाईलाइट
- उप्र : रामलीला देखने गई नाबालिग से दुष्कर्म
फतेहपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में अपने भाई के साथ रामलीला देखने गई एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने शनिवार को बताया, हथगाम थाना क्षेत्र की एक 16 साल की लड़की अपने छोटे भाई के साथ गुरुवार को बड़ी बहन की ससुराल खागा कस्बे आई थी। रात में दोनों भाई-बहन कस्बे में ही मेला और रामलीला देखने चले गए थे।
उन्होंने बताया, शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन और चार बजे के बीच घर लौटते समय कस्बे में ही रह रहा रसूलपुर गांव का लड़का अरुण (21) रास्ते से लड़की के भाई को मारपीट कर भगा दिया और उसे एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को आप बीती बताई और उसके जीजा की तहरीर पर शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परशुराम ने बताया, पुलिस हिरासत में आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। लड़की का जिले के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: राम मंदिर पर अदालत का फैसला सभी मानें : योगी
दैनिक भास्कर हिंदी: मिशन 2022 से पहले भाजपा को आईना दिखा गए उपचुनाव परिणाम
दैनिक भास्कर हिंदी: अयोध्या में दीपोत्सव से पहले झांकियों, शोभायात्रा में दिखा रामलीला का चित्रण
दैनिक भास्कर हिंदी: दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री होंगे : खट्टर
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : मुख्यमंत्री ने शुरू की आपात सेवा 112