- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, गाेली लगने से दो घायल
डिजिटल डेस्क, हरदोई : उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है। दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हरदोई में कोतवाली देहात क्षेत्र के कुर्रिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद दो लोगों को गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हरदोई डीएसपी विजय कुमार राणा ने बताया कि दो बदमाश अपाचे बाइक से आए और पानी पीने के बहाने पेट्रोल पंप के कलेक्शन रूम में दाखिल हुए। यहां उन्होंने बंदूक दिखाकर कैश लूट लिया। बाहर निकलते देख इन बदमाशों को वहां मौजूद दो ग्राहक कुर्रिया गांव के ही रमेश ( 50) और बटेश्वर ( 46) ने रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने इन पर फायर किया और फरार हो गए। इस दौरान रमेश और बटेश्वर को गोली लग गई। एक को कंधे में तो दूसरे को हाथ में गोली लगी। अस्पताल में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक है। सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों को पहचानने और गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।
Hardoi: 2 people injured after 2 miscreants shot them. Police official says, '2 people had fired & had loot cash. We are trying to identify & arrest them at the earliest. The injured people are being treated in the hospital. Further investigation underway.' (27.06.18) pic.twitter.com/n1jNWGLHQr
— ANI UP (@ANINewsUP) June 27, 2018
पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी आशीष मिश्रा के बताया कि मैनेजर अरविंद और कर्मचारी सरोज मौजूद थे। वो लोग कैश का मिलान कर घर जाने की तैयारी में थे। उसी समय एक बाइक पर दो बदमाश आए और कैबिन में घुस गए। कैबिन का शीशा बंद कर लिया, जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उन लोगों ने तमंचा निकाल लिया और कहा कि जो भी हो दे दो, नही तो गोली मार देंगे। जब बदमाश भाग रहे थे उसी समय कुर्रिया गांव के ही रमेश और बटेश्वर आ गए और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने उनके पर गोली चला दी। बदमाश 41 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।