एपीजे अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर किया याद

Vice President Venkaiah Naidu tweeted on the 90th birth anniversary of APJ Abdul Kalam
एपीजे अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर किया याद
विश्व छात्र दिवस एपीजे अब्दुल कलाम की 90वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर किया याद

 डिजिटल, डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2010 से उनके सम्मान में इस दिन को पूरी दुनिया में छात्र दिवस के रूप मनाएं जाने की घोषणा की गई है। कलाम ने भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में 2002 से 2007 तक कार्य किया था, लोगों के बीच उन्हें "पीपुल्स प्रेसिडेंट" के रूप में जाना जाता है।


तब से हर साल भारत के राष्ट्रपति रहें डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में दुनिया भर में मनाया जाता हैं। वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का छात्रों से गहरा लगाव था और उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए छात्रों का काम महत्वपूर्ण है। आज उनकी 90वीं जयंती मनाई जा रही है, वह एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक, लेखक, वक्ता, और शिक्षाविद थे लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे। वह सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक आदर्श शिक्षक थे, जो मानते थे कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं, और छात्र भविष्य हैं।

Anand Bhaskar Rapolu Proposes To Declare Abdul Kalam's Birthday As National  Students Day

बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास पर अपने अविश्वसनीय काम से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था, उन्हें भारत का मिसाइल मैन कह कर बुलाया जाता था।

The story of Pokhran: Tests that established India as nuclear power, became  cornerstone of Atal Bihari Vajpayee's tenure as PM - The Financial Express

डॉ कलाम ने 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, वीर सावरकर पुरस्कार और रामानुजन पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

Kalam was honoured with 'Bharat Ratna' in 1997

कलाम अपनी लेखनी की वजह से भी काफी जाने जाते थे उन्होंने विंग्स ऑफ फायर, इंडिया 2020, इग्नाइटेड माइंड्स, अदम्य आत्मा और ट्रान्सेंडेंस: माई स्पिरिचुअल एक्सपीरियंस विद प्रमुख स्वामीजी की कई उल्लेखनीय पुस्तकें लिखीं।

Not President Or PM, I Prefer To Be A Teacher' | Outlook India Magazine

Created On :   15 Oct 2021 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story