बिना पुलिस विकास की सोच फलीभूत होना संभव नहीं : टंडन

Without police development, it is not possible to prosper: Tandon
बिना पुलिस विकास की सोच फलीभूत होना संभव नहीं : टंडन
बिना पुलिस विकास की सोच फलीभूत होना संभव नहीं : टंडन

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न हिस्सा है, इसकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की सोच को फलीभूत करना संभव नहीं है।

पुलिस स्मृति दिवस पर लाल परेड मैदान में शहीद स्मारक पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल टंडन ने कहा, प्रदेश की शांतिप्रिय जनता के अनुशासित एवं भाईचारापूर्ण आचरण से आज हमारे प्रदेश की देश में साख बनी है। हम सब सांस्कृतिक विविधता के बावजूद एक हैं। इस वातावरण को बनाए रखने के लिए आम आदमी को पुलिस का सहयोगी बनना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस महकमे को कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के प्रयासों को और बेहतरी के साथ जारी रखना होगा।

उन्होंने कहा, हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश की पुलिस की गणना देश के श्रेष्ठ बलों में की जाती है। जरूरी है कि पुलिस बल असामाजिक तत्वों और राष्ट्रद्रोही ताकतों के साथ कठोरता से पेश आए। यह भी सुनिश्चित करे कि कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो और आमजन सुरक्षित महसूस करें।

राज्यपाल ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस घड़ी में स्वयं को अकेला नहीं समझें। मध्यप्रदेश सरकार, पुलिस प्रशासन और संपूर्ण समाज उनके साथ है।

विशेष पुलिस महानिदेशक विजय यादव ने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के दो जवानों ने देश के लिए शहादत दी है। लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स स्थान पर 21 अक्टूबर, 1959 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गश्ती दल पर चीनी फौज ने घात लगाकर हमला किया था। इस मुठभेड़ में 10 जवान शहीद हो गए थे। उन अमर शहीदों की स्मृति में यह दिवस देश की समस्त पुलिस इकाइयों द्वारा मनाया जाता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल को शहीद पुलिसकर्मियों की सम्मान सूची प्रस्तुत की गई। एक सितंबर 2018 से 31 अगस्त, 2019 तक वीरगति को प्राप्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की नामावली का वाचन हुआ और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Created On :   21 Oct 2019 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story