दुनिया के सबसे गर्म शहरों में पहले 10 भारत के, चुरु में पारा 50 डिग्री के पार

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में पहले 10 भारत के, चुरु में पारा 50 डिग्री के पार
हाईलाइट
  • पिछले 24 घंटों में दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में से 11 भारत की है
  • भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है
  • मौसम की निगरानी करने वाली वेबसाइट ऐल डोराडो ने ये लिस्ट जारी की है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में गर्मी कहर बरपा रही है। सोमवार को मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। मौसम की निगरानी करने वाली वेबसाइट ऐल डोराडो के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में से 10 भारत की और अन्य पड़ोसी देश पाकिस्तान के हैं।

ऐल डोराडो की वेबसाइट पर पहले नंबर का शहर राजस्थान का चुरु है जहां का उच्चतम तापमान 50.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरु के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामरतन सोनकरिया ने कहा कि चूरू ने एक हीट वेव एडवाइजरी जारी की है और सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त एयर कंडीशनर, कूलर और दवाओं के साथ आपातकालीन वार्ड तैयार किए हैं। सोनकरिया ने कहा कि चुरु की सड़कों पर भी पानी डाला जा रहा है, जिसे थार रेगिस्तान का प्रवेश द्वार कहा जाता है, ताकि तापमान नीचे रहे और उन्हें पिघलने से रोका जा सके।

सबसे ज्यादा तापमान वाले 15 शहरों की लिस्ट
 

  शहर (देश)

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

1 चुरु (भारत)

50.3

2 जैकबाबाद (पाकिस्तान)

50.1

3 गंगानगर (भारत)

48.8

4

सिबी (पाकिस्तान)

48.5

5 बीकानेर (भारत)

48.4

6

फलोदी- जोधपुर (भारत)

48.2

7

रोहरी (पाकिस्तान)

48.1

8

जैसलमेर (भारत)

47.8

9

नौगांव (भारत)

47.7

10

खानपुर (पाकिस्तान)

47.6

11 नरनौल (भारत)

47.6

12 बहावलपुर (पाकिस्तान)

47.5

13

कोटा एयरोड्रम (भारत)

47.5

14

पिलानी (भारत)

47.5

15 सवाई माधोपुर (भारत)

47.2

 

राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के सीकर जिले के एक किसान की रविवार को गर्मी के कारण मौत हो गई। पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य के कुछ स्थानों पर सोमवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई। तीन महीने का, प्री-मॉनसून सीज़न, जो 31 मई को समाप्त हुआ, पिछले 65 वर्षों में दूसरा सूखा था। भारत के एकमात्र निजी फोरकास्टर स्काईमेट ने कहा, इस सीजन में बारिश का नेशनल एवरेज सामान्य औसत 131.5 के मुकाबले 99 मिमी रहने का अनुमान है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दक्षिणी राज्य तेलंगाना में हीटवेव के कारण पिछले तीन हफ्तों में 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य के एक अधिकारी ने कहा कि कारणों का पता लगने के बाद ही इन मौतों की संख्या की पुष्टि करेगा।नई दिल्ली में रविवार को तापमान 44.6C (112.3F) को छू गया। 

Created On :   3 Jun 2019 6:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story