जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलवामा हमले के 12 दिन बार भारत ने बड़ी कार्रवाई की थी। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने अगले दिन भारत में घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान पाक विमान F-16 मार गिराने के बाद भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान पहुंच गए थे। उन्हें पाकिस्तान सेना ने हिरासत में ले लिया था। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय दबाव पर पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा कर दिया और 1 मार्च को वह भारत वापस लौट आए।
- बंगालः कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली आज
- अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे: सूत्र
- UP: कोविड -19 को लेकर सीएम आवास पर आज समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी
- कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
Year Ender 2019: पुलवामा हमले से लेकर अयोध्या फैसले तक ये तारीखें बन गई इतिहास

हाईलाइट
- साल 2019 में कई ऐतिहासिक घटनाएं घटी
- 14 फरवरी पुलवामा हमला को किया जाएगा हमेशा याद
- बगदादी का मरना और तीन तलाक पर बैन लगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2019 में पूरे विश्व में कई घटनाएं घटी। जिनमें कुछ ने हमें अच्छी यादें तो कुछ ने भयानक दर्द दिया है। इस साल कुछ ऐसी घटनाएं हुई जो इतिहास बन गई हैं। भविष्य में इन घटनाओं की तारीखों को याद किया जाएगा। आइए जानते हैं इन तारीखों के बारे में...


भारत ने 27 मार्च को मिशन शक्ति को अंजाम दिया था। मिशन शक्ति के बाद भारत अंतरिक्ष में दुनिया का चौथा महाशक्ति देश बन गया। यह एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल परीक्षण था। भारत ने इस मिशन के जरिए लो अर्थ ऑरबिट में मौजूद एक सैटेलाइट को मार गिराया था। भारत के अलावा यह तकनीक सिर्फ चीन, रूस और अमेरिका के पास है।

23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। भाजपा ने चुनाव में 303 सीटों पर जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे और पहले गैर कांग्रेसी पीएम बने, जिन्होंने पूर्ण बहुमत से दोबारा सरकार बनाई।

अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए इस साल भारत को सबसे बड़ी सफलता चंद्रयान-2 रही। इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई के दिन लॉन्च किया। चंद्रयान-2 को साउथ पोल पर लैंड कराना था। भारत का यह मिशन 95 फीसदी हुआ। इसके साथ ही चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चंद्रयान-2 मिशन के लिए भारत ने सिर्फ 140 मिलयन डॉलर खर्च किए थे, जबकि अमेरिका ने अपोलो मिशन के लिए 100 बिलियन डॉलर खर्च किए।

30 जुलाई 2019 को राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया। इसी के साथ तीन तलाक पर बैन लग गया। सर्वोच्च न्यायालय ने साल 2017 में तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला सुनाया था। बता दें इजिप्ट पहला देश है जिसने साल 1929 में तीन तलाक प्रथा को बैन किया।

मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निरस्त कर दिया। 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर दो केंद्रीय शासित प्रदेशों में बंट गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आए।

तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने 9 नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला सुनाला। सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन राम मंदिन निर्माण करने का आदेश दिया है। वहीं मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में पांच एकड़ जमीन मस्जिद के लिए देने का आदेश दिया।

नागरिकता संशोधन विधायक 11 दिसंबर को राज्यसभा में पास हो गया। 12 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक कानून बन गया।

1 जनवरी को कतर ओपेक समूह से बाहर हो गया। कतर 60 साल तक तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक का सदस्य रहा। कतर ने बाहर होने कारण प्राकृतिक गैस उत्पादन को बढ़ाने की योजना बताया।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों डीन एवेन्यु और लिनवुड एवेन्यु में गोलीबारी हुई। इस हमले में करीब 50 लोगों की मौत हो गई।

पेरिस के 850 वर्ष पुराने नोट्रे-डेम चर्च में 16 अप्रैल को आग लग गई। इस घटना में पूरा चर्च पूरी तरह से तबाह हो गया। ऐसे में पहली बार इस चर्च में क्रिसमस का आयोजन नहीं किया जा रहा।

श्रीलंका में 21 अप्रैल 2019 को ईस्टर के दिन आतंकी हमला हुआ। कोलंबो समेत तीन शहरों में चर्च समेत 6 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए। जिसमें करीब 250 लोग मारे गए।

27 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवादी अबु बक्र अल- बगदादी की मौत की घोषणा की। अमेरिका सेना ने सीरिया में एक ऑपरेशन को अंजाम दिया था। जिसमें बगदादी ने खुद को एक आत्मघाती जैकेट से उड़ा लिया।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।