'One Nation, One Election': हरियाणा के गुरुग्राम में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' मैरथन का आयोजन, CM नायब सिंह सैनी ने गिनाए इसके फायदे, आतंकवाद का भी उठाया मुद्दा

- गुरुग्राम में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' मैरथन
- नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा
- सीएम ने की भारतीय सेना की तारीफ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' मैरथन का आयोजन किया गया। इस मैरथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने बताया 'वन नेशन, वन इलेक्शन' होने से देश को क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इससे तेजी से विकास होगा। इसके अलावा नायब सिंह सैनी ने आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकवाद को नेस्तनाबूद किया। बता दें, यह बयान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर था।
#WATCH | Gurugram: On 'One Nation, One Election' marathon, Haryana CM Nayab Singh Saini says, "...In Haryana, we are in election mode from 13 April 2024. The pace of development stops. The Prime Minister's vision is that we have to become a developed nation, so one nation one… pic.twitter.com/zHbZLkko0q
— ANI (@ANI) June 1, 2025
सीएम ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कड़ा कदम लिया है। पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर हमारे सैनिकों ने आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। पूरा देश तिरंगा लेकर दौड़ा है।
वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले सैनी?
सीएम सैनी ने कहा कि पिछले दिनों हमने नशे के खिलाफ एक यात्रा निकाली, हरियाणा का युवा एकजुट हो होकर उसमें शामिल हुआ। हरियाणा में हम 13 अप्रैल 2024 से चुनावी मूड में है। इससे पैसे की बर्बादी होती है विकास की गति रुकती है। विकसित राष्ट्र के लिए एक देश एक चुनाव कड़ी भूमिका अदा करेगा। यह देश तेजी से आगे बढ़ेगा।
Created On :   1 Jun 2025 9:38 AM IST