Monsoon Session 2025: 2 हजार से ज्यादा विमानों में तकनीकी खराबियां, DGCA ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े

- पुरानी विमानन कंपनी में सबसे अधिक पाई गई खामियां
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजीसीए ने किए सुरक्षा के कड़े इतजाम
- उड़ान भरने से पहले ठीक करने वाली खामियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लगातार उड़ान भरने वाले विमानों में तकनीकी गड़बड़ियां देखने को मिल रही है। इन खामियों की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि साल 2021 से अब तक देश की अलग-अलग एयरलाइनों में 2000 से अधिक तकनीकी खामियां हुई है। ये जानकारी संसद में चल रहे मानसून सत्र के दौरान पूछे गए सवाल पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी। बता दें कि प्लेन में खराबी की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) रखता है।
इन सरकारी आंकड़ों में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स में सबसे अधिक खामियां पाई गई हैं। इन कंपनी के विमानों में बीते साल 2024 में 250 से अधिक तकनीकी दिक्कते हुई थी, इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत की सबसे पुरानी विमानन कंपनी को अपनी तकनीकी प्रणाली पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
उड़ान भरने से पहले ठीक करने वाली खामियां
विमान के उड़ान से पहले इंजन की खराबी, सॉफ्टवेयर फॉल्ट, लैंडिंग गियर की गड़बड़ियां और उड़ान के दौरान सिस्टम अलर्ट जैसी समस्याएं देखने को मिली थी। हालांकि डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि आधिकांश कमियों को उड़ान भरने से पहले की सही कर लिया गया था।
डीजीसीए अब प्लेन में होने वाली गड़बड़ियों को गंभीरता से जांच करता है। इसके साथ ही एयरलाइनों को सुधार करने के निर्देश देता रहता है। इसमें..
- स्पॉट चेक
- नाइट सर्विलांस
- फ्लाइट रिकॉर्डिंग और रिपोर्ट चेक करना
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजीसीए ने किए सुरक्षा के कड़े इतजाम
इनके अलावा डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को मजबूत किया है। इसके लिए अमेरिका की फेडरल एविएशन एजेंसी (एफएए) के स्टैंडर्ड्स को अपनाया है, ताकि सुरक्षा के इतजाम कड़े किए जा सके। तकनीकी खामियों के अलावा हवाई यात्रा की शिकायतें भी बहुत अधिक मिली हैं। साल 2023 में डीजीसीए को 5500 से अधिक शिकायतें मिल चुकी हैं। वहीं, साल 2025 से अब तक (14 जुलाई) लगभग 3900 शिकायतें मिली हैं।
इन शिकायतों में आमतौर पर देरी, टिकट रिफंड में दिक्कत, खराब कस्टमर सर्विस और उड़ान के दौरान असुविधान होना जैसी कमियां शामिल है। बता दें कि ये शिकायतें सबसे पहले डीजीसीए तक पहुंचती है, उसके बाद वो संबंधित विमानन कंपनियों तक पहुंचाती है।
- कुल तकनीकी खामियां (2021–2025): 2000+
- सबसे ज्यादा शिकायतें: एअर इंडिया+एअर इंडिया एक्सप्रेस
- साल 2025 में तकनीकी खामियां: 183
- साल 2024 में एअर इंडिया समूह की उड़ानों में 250+ खराबियां
- 2023 में मिलीं यात्रियों की शिकायतें: 5513
- 2025 में अब तक (14 जुलाई तक): 3925 शिकायतें
Created On :   25 July 2025 12:48 AM IST