Rajasthan School Roof Collapsed: राजस्थान के झालावाड़ में गिरी सरकारी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत, 17 घायल, रेस्क्यू जारी

राजस्थान के झालावाड़ में गिरी सरकारी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत, 17 घायल, रेस्क्यू जारी
  • राजस्थान में भीषण हादसा
  • स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत
  • घायलों का इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ से एक बड़े हादसे की घबर सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के बच्चे छत गिरने के शिकार बन गए हैं। हादसे के चलते 4 बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं, 17 घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा अभी भी कई बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस समय क्लास के अंदर 60 बच्चे मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। फिलहाल बच्चों को बाहर निकालने का काम जारी है।

हर तरफ चीख-पुकार

गांव वालों ने इस हादसे से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जैसे ही स्कूल की छत गिरी वैसे ही चीफ-पुकार मच गई। ग्रामीण फौरन इकट्ठा हुए और बच्चों की सहायता में जुट गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे पर गहलोत की प्रतिक्रिया

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। गहलोत ने कहा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।

मुफ्त में होगा बच्चों का इलाज

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिवालर ने हादसे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ में स्कूल में दुखद घटना की जानकारी मिली है। दुख है, बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चों का इलाज सरकारी खर्चे पर होगा। उच्च स्तरीय जांच होगी कि आखिर कैसे छत गिरी।

Created On :   25 July 2025 9:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story