Bihar Politics: 'सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है मामला..,' SIR को लेकर बोले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर विवाद जारी

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है मामला.., SIR को लेकर बोले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर विवाद जारी
  • बिहार में सियासी हलचल तेज
  • एसआईआर को लेकर विवाद जारी
  • अशोक गहलोत ने दिया SIR पर बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन नेता राज्य की नीतीश सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधने में ले हुए हैं। इस बची कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सभी को न्यायपालिका (Judiciary) पर यकीन होना चाहिए।

अशोक गहलोत का रिएक्शन

एसआईआर पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और सभी को न्यायपालिका पर भरोसा होना चाहिए। देखते हैं क्या होता है, कांग्रेस और RJD ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

राज्य में विरोध जारी

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच वोटर लिस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष का कहना है कि जब चुनाव में इतने कम दिन रह गए हैं तो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की क्या जरूरत है? यह काम चुनाव से 6 महीने या एक साल पहले होना चाहिए। इसी मुद्द को लेकर चुनावी राज्य में हर दिन विरोध हो रहा है। कल यानि गुरुवार को ही एनएसयूआई (National Students' Union of India) के कार्यकर्ताओं को सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था। प्रदर्शनकारियों के हाथों में झंडा था और मुंह पर नारे। वहीं, पुलिस ने माहौल को देखते हुए कार्यकर्ताओं को खूब रोकने की कोशिश की। पानी की बौछारें मारीं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया।

यह भी पढ़े -आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साधा बीजेपी पर जमकर निशाना, कहा- 'पहली बार देखा जा रहा है कि सत्ता पक्ष सदन में हंगामा कर रहा'

Created On :   25 July 2025 9:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story