PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने दाहोद में 24 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, लोगों को किया संबोधित

- पीएम मोदी गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर
- दोहाद में 24 हजार करोड़ रुपए की परियोजना का किया उद्घाटन
- पीएम मोदी ने दाहोद में लोगों को किया संबोधित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर गए हैं। वहां पर उन्होंने रोड शो किया था और इसके बाद दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का भी उद्घाटन किया था। साथ ही उन्होंने करीब 24 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उद्घाटन भी किया। उन्होंने दाहोद में रोड शो भी किया था और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी जन से जुटे हैं।
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा ?
पीएम मोदी ने दाहोद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 'आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए वो हम भारत में ही बनाएं ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं।'
सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि, 'थोड़ी देर पहले ही यहां हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है। मैं तीन साल पहले इसका शिलान्यास करने के लिए आया था। कुछ लोगों ने कहा थे कि चुनाव के लिए शिलान्यास किया गया है, कुछ बनने वाला नहीं है। आज हम देख रहे हैं कि इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनकर तैयार हो गया है, कुछ समय पहले मैंने इसे हरी झंडी दिखाई है। ये गुजरात के लिए, देश के लिए गर्व की बात है।'
Created On :   26 May 2025 2:56 PM IST