वैदिक घड़ी पर साइबर अटैक: पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते ही किया था लोकार्पण, लॉन्च से पहले ही वैदिक घड़ी ऐप पर साइबर हमला

पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते ही किया था लोकार्पण, लॉन्च से पहले ही वैदिक घड़ी ऐप पर साइबर हमला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित दुनिया की पहली वैदिक घड़ी विक्रम के ऐप पर साइबर अटैक हुआ है। इसे शुक्रवार को लॉन्च किया जाना था, लेकिन साइबर अटैक के चलते इसकी प्रोसेस धीमी हो गई। जिससे लॉन्चिंग को टाल दिया गया। इस घड़ी का निर्माण करने वाले आरोह श्रीवास्तव का कहना है कि इस ऐप पर हुए साइबर हमले को डिस्ट्यूबेटर डिनाइल ऑफ सर्विस (डीडीओएस) कहा जाता है। जिससे ऐप की प्रोसेस धीमा पड़ जाती है। बता दें कि यह अटैक गुरुवार को हुआ था।

पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण

आरोह ने बताया कि साइबर हमले का शिकार होने की वजह से लोग इस घड़ी के ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वहीं उन्होंने विक्रमादित्य वैदिक शोध संस्थान से इस मामले की रिपोर्ट साइबर पुलिस में करने की बात कही है। बता दें 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घड़ी का लोकार्पण कर इसे देश को समर्पित किया था।

रिकवर होने में लगेगा एक महीने का समय

आरोह के मुताबिक घड़ी पर साइबर अटैक होने के दो कारण हो सकते हैं, एक तो अटैकर्स इसकी छवि खराब करना चाहते हैं या फिर वह कॉम्पिटीशन करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में आरोह के हवाले से बताया गया कि साइबर अटैकर्स ने इस घड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाखों बॉट्स छोड़े हैं। उन्होंने बताया कि इसे पूरी तरह से रिकवर होने में एक महीने का समय भी लग सकता है।

बता दें कि उज्जैन के जंतर-मंतर पर 80 फीट टावर पर लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ऐसी डिजिटल वॉच है जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम और ग्रीनविच मीन टाइम बताती है। इसके अलावा यह पंचांग, मुहूर्त और सूर्य-चंद्र ग्रहण के बारे में भी जानकारी देती है।

Created On :   9 March 2024 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story