Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले, 'मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं', राहुल गांधी भी दुखी

प्लेन क्रैश हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले, मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, राहुल गांधी भी दुखी
  • प्लेन क्रैश पर पीएम मोदी ने जताया दुख
  • राहुल गांधी ने भी किया रिएक्ट
  • हादसे में 242 यात्रियों की मौत की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का प्लेन टेकऑफ होते ही क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हादसे को त्रासदी बताया और कहा मैं मंत्रियों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्याक्त किया है।

यह भी पढ़े -'कोई जबावदेही नही..सिर्फ प्रचार हुआ..', 11 साल का शासनकाल को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी, ठाणे रेल हादसे को लेकर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने जताया दुख

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के साथ हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

242 यात्रियों की मौत की आशंका

विमान में 242 लोग मौजूद थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Created On :   12 Jun 2025 4:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story