मौसम अलर्ट: 17 डिग्री तापमान में पीएम मोदी लगाएंगे सरयू में डुबकी! जानिए 22 जनवरी को कैसा रहेगा अयोध्या समेत दूसरे राज्यों का मौसम?

17 डिग्री तापमान में पीएम मोदी लगाएंगे सरयू में डुबकी! जानिए 22 जनवरी को कैसा रहेगा अयोध्या समेत दूसरे राज्यों का मौसम?
  • प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में चलेगी शीतलहर
  • फ्लाइट्स की लैंडिंग में होगी मुश्किल
  • छाई रहेगी घनी कोहरे की चादर

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है और आसमान में कोहरा और ठंडी हवाओं ने डेरा डाल रखा है। सुबह के समय छाने वाले घने कोहरे से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में लैंड होने वाले सौ चार्टेोड प्लेन्स की उड़ान रोकने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी की सुबह पीएम नरेंद्र मोदी अपने शेड्यूल के मुताबिक सरयू के जल में डुबकी लगा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इतने ठंडे मौसम में पीएम मोदी सरयू में स्नान कर सकेंगे। बता दें कि इस समय केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप चल रहा है जो कि आने वाले कुछ दिन तक जारी रहेगा।

कैसा रहेगा अयोध्या का मौसम?

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 22 जनवरी को अयोध्या में 15 से 17 डिग्री तापमान रह सकता है। सुबह के समय जहां हल्का कोहरा रह सकता है। मगर दोपहर के समय अच्छी धूप खिलेगी। अयोध्या समेत इस दिन पूरे उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहेगा। वहीं रात के तापमान में गिरावट होगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में करीब 100 चार्टर प्लेन उतर सकते हैं। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा पूजन से पहले प्रधानमंत्री मोदी सरयू में स्नान भी कर सकते हैं। ऐसे में मौसम का साफ होना बेहद जरुरी है, जिसके आसार बेहद कम ही नजर आ रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए ये माना जा रहा है कि पीएम मोदी को 17 डिग्री तापमान वाले दिन में ही सरयू के ठंडे जल में डुबकी लगानी पड़ सकती है।

कैसा होगा भारत के अन्य राज्यों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी की रात से 22 जनवरी सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा। 20 की रात से 21 बिहार में घने कोहरे की चेतावनी है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू डिविजन, उत्तरी मध्य प्रदेश में 20 और 21 जनवरी को कड़ाके की ठंड रहेगी। 20-22 जनवरी ओडिशा नगालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, त्रिपुरा में भी अलर्ट जारी है। 20 जनवरी को झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 24 जनवरी पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश में 20-22 जनवरी तक शीतलहर चलने वाली है। 20-24 जनवरी को बिहार में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 20 जनवरी को बर्फबारी का अलर्ट है।

Created On :   20 Jan 2024 4:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story