दिल्ली -यूपी समाचार: दो अलग अलग जगह रंगदारी में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक की मौत, एक घायल

दो अलग अलग जगह रंगदारी में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक की मौत, एक घायल
UP STF की नोएडा यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी आसिफ उर्फ विक्की छैमार मारा गया, दिल्ली पुलिस मुठभेड़ का आरोपी घायल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली के साथ साथ उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर में दो अलग ठिकानों पर पुलिस मुठभेड़ का सामना आया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर के बिवना थाना क्षेत्र इलाके में, UP STF की नोएडा यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी आसिफ उर्फ विक्की छैमार मारा गया। UP STF के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान आसिफ ने कथित तौर पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल, 12 बोर का देसी हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने मीडिया को ये भी बताया कि वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी था, जिसमें 2014 का जौनपुर घर में डकैती और दोहरे हत्याकांड का मामला भी शामिल है। इस मामले में एक परिवार को बंधक बना लिया गया था और धारदार हथियारों से पाँच सदस्यों पर हमला किया गया था, जिससे इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़गंज और नबी करीम इलाकों में हुई फायरिंग और रंगदारी के मामलों का मुख्य आरोपी, पवन पहलवान, केंद्रीय पुलिस विभाग के साथ देर रात हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जब पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन के बारे में पक्की जानकारी मिली और वे उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पवन पहलवान को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में शामिल है। मामले की अग्रिम जांच चल रही है।

Created On :   7 July 2026 10:40 AM IST

Tags

Next Story