Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ CM ने की मुलाकात, इस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ CM ने की मुलाकात, इस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया न्योता
छत्तीसगढ़ अपना 25वीं जयंती मना रहा है। जिसे पूरे राज्य में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। 1 नवंबर को राज्य गठन और स्थापना दिवस के रुप में मनाता है। इसी दिन दोनों देश अलग-अलग हुए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुलाकात की। इस भेंट के दौरान सीएम ने राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ अपना 25वीं जयंती मना रहा है। जिसे पूरे राज्य में उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। 1 नवंबर को राज्य गठन और स्थापना दिवस के रुप में मनाता है। इसी दिन दोनों देश अलग-अलग हुए थे।

सीएम ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने राज्य के रजत जयंती वर्ष इस अवसर को विशेष रूप में मनाने की बात कही है। इसके लिए राज्य के विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस विशेष मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

राज्य मध्य प्रदेश से अलग होनी की 25वीं खुशी 1 नवंबर को मनाएगा। इस मौके की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण योजनाओं की तारीफ भी की और निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी की।

राष्टपति और मुख्यमंत्री की भेंट के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहें। उनके अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे थे।

Created On :   6 Oct 2025 11:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story