कुदरत का कहर: छत पर रहने की आई नौबत, यातायात प्रभावित, पंजाब से लेकर दिल्ली तक एक ही कहानी, बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

- देशभर में मॉनसून का कहर
- दिल्ली में बज रही घतरे की घंटी
- पंजाब में लोगों का हाल बेहाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस वक्त लोगों को बाढ़ का डर सता रहा है। एक ओर मौसम विभाग ने शुक्रवार (5 सितंबर) को भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है तो दूसरी तरफ यमुना नदी का पानी कुछ इलाकों में घुस आया है। सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है जिसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि बारिश ने पंजाब के लोगों का भी जीना मुश्किल कर रखा है। राज्य के सभी जिलों में बाढ़ आ गई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पंजाब के लोगों की परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतना पानी भरा गया है कि लोग घर की छतों पर सोने के लिए मजबूर हैं।
बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हर जगह पानी भरा है और लोग अपने घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं। घर और खेत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब के लोग देश के सबसे चुनौतीपूर्ण समय में लगातार साथ खड़े रहे हैं। आज पंजाब को सभी के समर्थन की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करता हूं कि वे पंजाब की भी मदद करें।
दिल्ली के क्या हाल?
देश की राजधानी में घतरे की घंटी बज रही है। यमुना नदी का पानी ओवरफ्लो हो कर कई इलाकों में घुस आया है। वहीं, वासुदेव घाट के आसपास के क्षेत्रों में मशीनें लगाई गईं ताकि बाढ़ के पानी को बाहर निकाला जा सके। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी और नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
#WATCH | Delhi: Machines installed in the areas around Vasudev Ghat to pump out the flood water. pic.twitter.com/OsQElpmV7a
— ANI (@ANI) September 5, 2025
Created On :   5 Sept 2025 1:01 PM IST