Punjab Flood: बाढ़ में बहा भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर, ग्रामीण बॉर्डर को बचाने का कर रहे हैं काम

- पंजाब में आई भारी बाढ़
- कुछ दिनों से लगातार हो रही है बारिश
- बाढ़ में बहा भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में लगातार बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति से लोग परेशान थे तो अब फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर आराजी एडवांस तटबंध भी टूट गया है। इसको बचाने के लिए पंजाब के लिए एक साथ आए हैं और लगातार काम कर रहे हैं। अलग-अलग जिलों के युवा तटबंध को मजबूत करने के लिए मिट्टी और मिट्टी के बोरे ला रहे हैं।
कैसे टूटा बॉर्डर?
सतलुज और रावी नदियां दोनों ही उफान पर हैं, जिसके चलते बीएसएफ का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूब गया था। इस वजह से ही बीएसएफ के जवानों को कई चेकपोस्ट पूरे-पूरे खाली करने पड़े हैं। सीमा के दूसरी तरफ पाकिस्तान चौकियां भी बाढ़ का सामना कर रही हैं।
बाढ़ में टूटे बांध
जानकारी के अनुसार, पंजाब में बाढ़ से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गुरदासपुर, अमृतसर और पठानकोट के अलावा अन्य जगहों पर भी सुरक्षात्मक बांधों में करीब 50 से भी ज्यादा जगहों के टूटने की खबर सामने आई है। इतना ही नहीं, बल्कि इन टूटने की वजह से जो जगह खाली हुई है, उससे कई ड्रग डीलर्स तस्करी करने का प्लान बना रहे थए। लेकिन अधिकारियों ने जानकारी दी कि बीएसएफ की सतर्कता से उनको तुरंत ही पकड़ लिया गया है।
बॉर्डर पर नदी उफान पर
अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि, रावी नदी जीरो लाइन के दोनों तरफ ही उफान मार रही है। पाकिस्तान के रेंजर्स को भी अपनी पोस्ट छोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहा है कि, बीएसएफ जवान सतलुज की बाढ़ में लड़ने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि करीब दशकों बाद ऐसी बाढ़ देखने को मिली है।
Created On :   5 Sept 2025 2:55 PM IST