ओडिशा: पुरी में 12 दिन चलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आज दूसरा दिन, मौसी के घर पहुंचेंगे आज

  • सुबह से ही भक्तों में नजर आ रहा है खासा उत्साह
  • मौसी के घर ले जाने के लिए भगवान जगन्नाथ की रथ खींचे जाएंगे
  • यात्रा मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाएगी

डिजिटल डेस्क, पुरी। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ मौसी के घर पहुंचेंगे। आज यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। यात्रा में शामिल होने के लिए देश विदेश से भक्त आए हुए है, यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रथ यात्रा को लेकर सुबह से ही भक्तों में खासा उत्साहित हैं। आज सुबह रथ पर विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ की आरती की गई।

जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद के पधी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल सभी अनुष्ठान, प्रथाएं सही समय पर पूरी हुईं। आज 28 जून को रथ यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। यही महाप्रभु की इच्छा है। किर्गिस्तान से आए श्रद्धालुओं का एक समूह ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुआ।

ADG ट्रैफिक दयाल गंगवार ने कहा, "कल श्रद्धालुओं ने यातायात प्रतिबंधों और यातायात नियमन योजना का पालन किया, वही आज भी लागू रहेगा। हम सभी से इसमें हमारा साथ देने का अनुरोध करेंगे। भुवनेश्वर और कोणार्क से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कल की गई व्यवस्थाएं आज भी वैसी ही रहेंगी। सभी से अनुरोध है कि वे हमारे प्रतिबंधों का पालन करें। AI सिस्टम से हमारी बहुत सहायता हो रही है।

यातायात व्यवस्था की निगरानी और सुरक्षा के लिए AI आधारित CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

Created On :   28 Jun 2025 10:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story