रामलला दर्शन: 6 बार होगी रामलला की आरती, जानिए क्या होगा समय? ऐसे हो सकते हैं शामिल

6 बार होगी रामलला की आरती, जानिए क्या होगा समय? ऐसे हो सकते हैं शामिल
  • 22 जनवरी को हुआ रामलला प्राण-प्रतिष्ठा
  • रामलला की आरती 6 बार होगी
  • तीन आरती में दर्शन कर सकेंगे लोग

डिजिटल डेस्क,अयोध्या। सोमवार को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो गया। अब आम भक्तों के लिए भगवान राम के द्वार को खोल दिया गया है। पहले दिन ही प्रभु के दर्शन करने लाखो की भीड़ पहुंच गई। जिसे देखते हुए मंदिर ट्रस्ट को समय से पहले प्रभु के द्वार को खोलना पड़ा। अब मंदिर में प्रवेश और पूजा करने के साथ नई जानकारी सामने आई है। आपको बता दें की रामलला की आरती 6 बार होगी। जिसमें आम भक्त सिर्फ 3 आरती में शामिल हो सकते हैं। आरती में शामिल होने के लिए मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पास जारी किया जाए गा। जो बिलकुल निशुल्क होगा।

ऐसे प्राप्त होगा पास

रामलला की आरती में शामिल होने के पास जारी किए गए हैं। यह पास बिलकुल निशुल्क होगा। पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से लिया जा सकता है। ऑनलाइन पास लेने के लिए भक्तों को ट्रस्ट की वेबसाइट www.srjbtkshetra.org से बनवा सकते हैं। वहीं ऑफलाइन पास मंदिर परिसर के कैंप कार्यालय से लिया जा सकता है। बता दें की भगवान राम की 6 बार आरती की जाए गी । जिसमें 3 आरती भक्तों के लिए होगी। पास लेने वाले भक्त इनमें से किसी एक आरती में शामिल हो सकते हैं।

क्या होगा आरती का समय ?

मंदिर परिसर की तरफ से आरती को लेकर समय सारणी जारी की गई है। रामलला की आरती 6 बार होगी। सुबह 4 बजे प्रभु को जगाया जायगा। इसके लिए एक विशेष आरती का आयोजन होगा। फिर 4:30 बजे मंगला आरती की जाएगी। इन दोनों आरती में भक्तों का प्रवेश निषेध है। सुबह 6:00 बजे मुख्य आरती का आयोजन होगा। जिसमें भक्तों को भी प्रवेश दिया जाएगा। शाम 7 बजे संध्या आरती का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 1:00 बजे भोग आरती और रात 9:00 बजे शयन आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए भक्त आरती के दिन ही पास बनवा सकते हैं।

क्या होती है मंगला आरती।

यह आरती दिन में सबसे पहले की जाती है। इसका समय प्रात: 3 बजे से 4 बजे के बीच होता है। इसलिए इसे ब्रम्हा मुहूर्त की आरती भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है। की इस समय यक्ष, गंदर्भ, नारद, ब्रह्मा, विष्णु सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं। इस आरती में भक्त - प्रभु के सबसे समीप होकर आरती करते हैं।

यह होगा भक्तों के दर्शन का समय

भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर परिसर द्वारा विशेष व्यवस्था तैयार की गई है। जिसके लिए दो स्लॉट बनाए गए हैं। सुबह 7:30 बजे से रामभक्तों को प्रवेश मिलना शुरु हो जाए गा। भक्त 8:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रामलला के दर्शन कर सकते हैं। पहले स्लॉट के लगभग सभी भक्तों का प्रवेश सुबह की पाली में 11:30 तक संभव है। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दूसरा स्लॉट है।

क्या दर्शन के लिए जरुरी है रजिस्ट्रेशन ?

राममंदिर ट्रस्ट की तरफ से यह बताया गया की रामलला के दर्शन के लिए किसी भी रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है। किसे के बहकावे में न आएं। हमने रजिस्ट्रेशन की कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन पास की व्यवस्था नहीं की गई है। बता दें की मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए द्वार खोल दिए गए। जहां लगभग 3 लाख से जादा लोगो ने रामलला के दर्शन किए।

Created On :   23 Jan 2024 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story