Air Ambulance Crash: रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस अचानक रडार से गायब, क्रैश की खबर, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस अचानक रडार से गायब, क्रैश की खबर, मौके पर पहुंची पुलिस टीम
झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस ने उड़ान भरी। इसके तुरंत बाद रडार से अचानक गायब हो गई।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस ने उड़ान भरी। इसके तुरंत बाद रडार से अचानक गायब हो गई और चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलो में हादसे का शिकार हो गई। इसकी पुष्टि नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने की है। उसने आगे बताया कि इस विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बीच रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया था।

घटना की उच्च स्तरीय जांच

जानकारी के मुताबिक, एयर एंबुलेंस विमान सोमवार को दोपहर 1.37 बजे रवाना हुआ था। जो दिल्ली पहुंचने का तय समय शाम 4.30 बजे का बताया गया था। घटना की जानकरी मिलने के बाद चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके के लिए निकली। यह भी जानकारी मिली है कि इस घटना की राज्य सरकार और डीजीसीए उच्च स्तरीय जांच करने की तैयार कर रहे हैं।

चतरा एसपी ने क्या कहा?

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि इस घटना की ग्रामीणों ने जानकारी दी है। इसके बाद घटना स्थल पर तुरंत पुलिस टीम को रहना कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि जहां पर विमान क्रैश हुआ है, वह पूरा इलाका घने जंगल से घेरा हुआ है। वहां पर पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण है।

प्लेन में कितने लोग थे सवार?

सूचना के अनुसार, हादसे का शिकार होने वाला विमान, मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें एक गंभीर मरीज था, जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस विमान में कुल 7 लोगों के सवार होना बताया जा रहा है। जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट (मरीर के परिजन), एक मुख्य पायलट (PIC) और एक को-पायलट शामिल है।

Created On :   23 Feb 2026 11:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story