इस शख्स की एंट्री के बाद सीमा हैदर के मामले में नया ट्विस्ट, निर्भया कांड से सीधे जुड़े मजबूत तार!

इस शख्स की एंट्री के बाद सीमा हैदर के मामले में नया ट्विस्ट, निर्भया कांड से सीधे जुड़े मजबूत तार!
  • सीमा हैदर ने राष्ट्रपति के पास लगाई याचिका
  • याचिका लगाने वाले वकील का नाता निर्भया कांड से

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी के किस्से दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत-नेपाल के बॉर्डर से नोएडा पहुंची सीमा हैदर लाइमलाइट में बनी हुई है। आतंक को पनाह देने वाले मुल्क पाकिस्तान से आई सीमा पर जांच एजेंसी से लेकर खुफिया एंजेसियां तक सभी नजर बनाई हुई हैं। यूपी एटीएस की टीम ने सीमा हैदर से कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। अब इसी मामले में निर्भया चर्चित केस से जुड़े और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह की एंट्री हो गई है। बीते दिन सिंह ने सीमा हैदर का वकील होने का दावा करते हुए कहा था कि, राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करेंगे जिसमें मांग होगी कि उसे जीवनदान दिया जाए। तो आइए जानते हैं कि आखिर एपी सिंह कौन हैं जिन्होंने आगे आकर पाकिस्तानी महिला का साथ देने का फैसला किया है।

कौन हैं सीमा के वकील?

एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जो यूपी के रहने वाले हैं। साल 2012 में राजधानी दिल्ली में एक बड़ी ही भयावह घटना घटी थी। जिसने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया था। साल 2012 में एक लड़की देर रात अपने दोस्त के साथ घर के लिए जा रही थी। इसी बीच उसका गैंगरेप हो जाता है जो देशव्यापी मुद्दा बना। जिन पापियों ने इस घटना को अंजाम दिया था उनका केस लड़ने के लिए कोई भी वकील तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन उन सभी आरोपियों के केस लड़ने के लिए एपी सिंह तैयार हुए थे। उनका कहना था कि वो उनकी ड्यूटी है। एपी सिंह के इस फैसले पर जबरदस्त विरोध भी हुआ था। कई जगहों पर एपी सिंह के पुतले तक फूंके गए थे।

निर्भया कांड को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धरने पर बैठे की दोषियों के खिलाफ फांसी हो, लेकिन एपी सिंह की वजह से बार-बार हैवानों को फांसी होने से बच जाती थी। फास्ट ट्रैक, निचली अदालत, दिल्ली हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और अंत में राष्ट्रपति से झटका लगने के बाद सभी दोषियों को मार्च 2020 में फांसी हो गई थी। इसी केस की वजह से आज भी एपी सिंह सुर्खियों में बने रहते हैं और एक बार फिर पाकिस्तानी महिला का केस अपने हाथों में लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। सिंह ने वकालत में कदम साल 1997 में रखा था।

सीमा को लेकर एपी सिंह ने क्या कहा?

सीमा हैदर ने राष्ट्रपति के पास याचिका दायर कर दी है। जिसकी पुष्टि सीमा हैदर के प्रेमी के पिता ने किया है। याचिका दायर करने से पहले एपी सिंह ने एबीपी न्यूज से कहा था कि, सीमा को पाकिस्तान भेजने की तैयारी हो रही है, जो गलत है क्योंकि पाक में सीमा समेत इसके चारों बच्चों की मौत हो सकती है। सीमा तलाकशुदा है, उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सचिन के साथ नेपाल में शादी कर चुकी है। एबीपी से खास बातचीत में एपी सिंह ने कहा कि, सीमा की जांच रॉ, एनआईए, यूपी एटीएस या किसी और जांच एजेंसी से गहन तरीके से हो लेकिन उसे भारत में ही रहने दिया जाए। पाकिस्तान के अदनान शामी की भारतीय नागरिकता लिए जाने का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि, उन्हीं की तर्ज पर सीमा को भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए।

Created On :   22 July 2023 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story